मांडविया मणिपुर पहुंचे, विस्थापितों से की मुलाकात
11-Aug-2024 07:41 PM 9091
इंफाल, 11 अगस्त (संवाददाता) केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया रविवार को यहां पहुंचे और विस्थापित व्यक्तियों तथा अधिकारियों से बातचीत की। डॉ. मांडविया ने चुराचांदपुर जिले में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए। चूड़ाचांदपुर के उपायुक्त धरुण कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जिले में विभिन्न विभागों की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति से भी अवगत कराया। डॉ.मांडविया ने बाद में विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) को खेल सामग्री वितरित की। उन्होंने जिले के विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^