मातृशक्ति आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं: धामी
30-Aug-2023 08:10 PM 8275
चम्पावत/नैनीताल, 30 अगस्त (संवाददाता) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि मातृशक्ति आज हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रही हैं। श्री धामी ने आज यहां चंपावत के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन से संबधित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की बधाइयां व शुभकामनाएं भी दी। महिलाओं की ओर मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र भी बांधा। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई बहन के पवित्र प्यार के प्रतीक का त्योहार है और इसका पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व भी है। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों और सरकार की प्राथमिकता को भी दोहराया। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पिरूल, ऐपण, सूत व अन्य उत्पादों से बनाई गई राखियों व उत्पादों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि माताएं और बहनें वोकल फॉर लोकल को चरितार्थ कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है और इसके तहत प्रदेश में 50 लाख रूपये से अधिक उत्पादों की बिक्री हो गई है। मुख्यमंत्री जी ने क्षेत्र के विकास हेतु कुल 12 घोषणाएं भी की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^