मछुआरों को सुगमता से मिले योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
28-Aug-2024 12:00 AM 521

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मछुआरों के लिए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ उनको सुगमता से मिले यह सुनिश्चित किया जाए। समृद्ध किसान की अवधारणा को साकार करने के लिए प्रयास करें। मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग में बड़ी संभावनाएं हैं। मछुआरों की आय और कारोबार बढाने के लिए अन्य राज्यों और देश के बाहर भी अध्ययन किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर मछुआ पंचायत का आयोजन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय में मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा तथा विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^