मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल
30-May-2022 09:20 PM 6428
पुणे, 30 मई (AGENCY) दक्षिण पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के शेष हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। दिन का तापमान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर, ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, गुजरात , अंडमान, निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में सबसे अधिक तापमान 45़ 0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर रविवार सुबह 08़ 30 बजे से सोमवार को 08़ 30 बजे के बीच आंधी तूफान का असर रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर,पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम में कई स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, केरल में कुछ स्थानों पर, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और आंतरिक कर्नाटकमें अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े। हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, गुजरात , सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और रायलसीमा में मौसम शुष्क रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^