मध्य कनाडा में गोलीबारी में तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
27-Nov-2023 10:00 AM 3745
ओटावा, 27 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) मध्य कनाडा की राजधानी मैनिटोबा के विन्निपेग में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने रविवार को एक समाचार विज्ञप्ति में कहा, विन्निपेग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पांच पीड़ितों को “गोली लगने जैसी चोटों के साथ” पाया। विज्ञप्ति में कहा गया कि एक वयस्क पुरुष और एक वयस्क महिला को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनमें से एक की मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मानव वध इकाई की जांच जारी है। इसमें कहा गया है कि पीड़ितों की पहचान की अभी भी पुष्टि की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^