मध्यप्रदेश और राजस्थान के तीन दिन के दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
12-Jul-2023 08:23 PM 8864
नयी दिल्ली 12 जुलाई (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू गुरुवार को मध्यप्रदेश और राजस्थान के तीन दिन के दौरे पर जाएंगी। अपने दौरे के पहले दिन गुरुवार को राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेई भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी यात्रा के दूसरे दिन वह जयपुर में राजस्थान विधानसभा में सदस्यों को संबोधित करेंगी। शाम को वह राजस्थान विधानसभा द्वारा आयोजित एक सेमिनार को भी संबोधित करेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^