मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 29 अप्रैल को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर
28-Apr-2024 09:27 PM 2595
रांची, 28 अप्रैल (संवाददाता) भाजपा के स्टार प्रचारक एवम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी 29 अप्रैल को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। यह जानकारी लोकसभा प्रभारी प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज यहां दी।रांची पहुंचकर श्री यादव हेलीकॉप्टर द्वारा 3 बजे अपराह्न चतरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत हंटर गंज के खूंटी केवाल मैदान में एन डी ए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री मोहन यादव शाम 4.30बजे मीडिया सेंटर रांची में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री मोहन यादव देर शाम विमान द्वारा रांची से प्रस्थान करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^