मध्यप्रदेश की पुलिस बहुत परिश्रमी है:मिश्रा
09-Dec-2022 09:34 PM 3966
भोपाल, 09 दिसम्बर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी। डॉ. मिश्रा पुलिस कमिश्नर कार्यालय भोपाल में कमिश्नर प्रणाली के एक वर्ष की कार्य अवधि की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस बहुत ही कर्त्तव्यनिष्ठ और परिश्रमी है। कोरोना काल में पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य कर दिखाया है। उन्होंने महिला एवं पुरूष कर्मचारियों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएँ भी दी और सभी का मुँह मीठा कराया। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, पुलिस कमिश्नर भोपाल मकरंद देऊस्कर, एडीजी अशोक अवस्थी सहित आला पुलिस अधिकारी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^