मध्यप्रदेश में भाजपा सभी लोकसभा की सीटें जीतेगी: शिवराज
30-Jan-2024 07:55 PM 3475
विदिशा, 30 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 29 में से 29 सभी लोकसभा की सीटे जीतेगी। श्री चौहान यहाँ रिंग रोड पर बेतवा नदी पर बने नवीन पुल का उद्घाटन और लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा में 400 सीटें भाजपा की आएंगी। वहीं मध्यप्रदेश में 29 में से 29 सीटें भाजपा जीतेगी। वर्ष 2019 में भाजपा ने 28 सीटें जीती थीं और अब 2024 में 29 में से पूरी 29 ही सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में समर्थ भारत का निर्माण हो रहा है। भारत अब विश्व गुरु बनने के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करेगा। जम्मूकाश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई, तीन तलाक बिल बना और अयोध्या में भगवान रामलला विराजमान हुए और अब लोकसभा चुनाव में भी पूरी तरह कमल खिलेगा और विदिशा लोकसभा सीट सबसे ज्यादा वोटों से जीतेगी। उन्होंने कहा कि जाने कौन से मुहूर्त में राहुल भैया ने यात्रा शुरु की कि उनके गठबंधन वाले ही उन्हें छोडक़र जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने साथ छोड़ा, तो पंजाब में आप ने और इसके बाद अन्य राज्यों से भी अन्य पाटियों ने इनका साथ छोड़ दिया है। इस दौरान भाजपा के विरोध में 26 पार्टियों द्वारा मिलकर बनाए गए आईएनडीआईए गठबंधन को खासा आड़े हाथ लिया और इसके टूटने पर कमेंट भी कसे। कार्यक्रम में विदिशा लोकसभा के सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के कारण ही भाजपा विधानसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से जीती है और अब लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं। लोस चुनाव में भी रिकार्ड बनाना है। विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जब से कमान संभाली है भाजपा की जड़े प्रदेश में मजबूत हुई हैं। वे एक-एक कार्यकर्ता को पहचानते हैं। उन्होंने विदिशा को भाजपा का अभेद गढ़ बनाने का काम किया है और मप्र को मजबूत और सशक्त बनाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^