मध्यप्रदेश में कानून का राज है - विष्णुदत्त
14-Feb-2025 12:31 AM 5459
भोपाल, 13 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर से आज एक बालक के अपहरण की घटना के लगभग 12 घंटों बाद उसके सकुशल मिलने पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर पुलिस को बधाई दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद श्री शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि पुलिस प्रशासन की तत्परता से बालक शिवाय गुप्ता सकुशल मिल गया। इसके लिए ग्वालियर पुलिस बधाई की पात्र है। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी सजा दी जाएगी। इस प्रदेश में कानून का राज है और अपराध तथा अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^