मध्यप्रदेश में कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
16-Nov-2023 08:32 PM 10878
भोपाल, 16 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा, जिसकी सभी तैयारियां निर्वाचन आयाेग द्वारा पूरी कर ली गयीं हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदान की तैयारियों के संबंध में आज प्रेस वार्ता की। यह प्रेस वार्ता निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश, 17 अरेरा हिल्स भोपाल में सम्पन्न हुयी। श्री राजन ने कहा कि 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जायेगी। प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^