मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ग्यारह हजार से अधिक मतों से आगे
03-Dec-2023 01:57 PM 3396
रीवा, 03 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं अविभाजित रीवा जिले के देवतालाब विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी गिरीश गौतम 11 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री गौतम नौवें चरण की गिनती में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के पद्मेश गौतम से 11 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। इसी प्रकार रीवा विधानसभा सीट से जनसंपर्क मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजेन्द्र शर्मा से लगभग 13 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। सिरमौर विधानसभा सीट से भाजपा के दिव्यराज सिंह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी व्ही डी पांडेय से लगभग 12 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। मनगवां से नरेंद्र प्रजापति कांग्रेस की बबिता साकेत से 14 हजार मतों से आगे हैं। वहीं, मऊगंज सीट से भाजपा के प्रदीप पटेल, कांग्रेस प्रत्याशी सुखेन्द्र सिंह बन्ना से लगभग दस हजार मतों से आगे हैं। त्यौंथर से भाजपा प्रत्याशी सिंद्धार्थ तिवारी कांग्रेस के रमाशंकर सिंह से 112 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस तरह गुढ़ से भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह कांग्रेस के कपिध्वज सिंह से लगभग 2100 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, सेमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के अभय मिश्रा भाजपा प्रत्याशी के पी त्रिपाठी से लगभग दो हजार छह सौ से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^