मई में ईएसआईसी में 20.23 लाख नए कर्मचारी जोड़े
17-Jul-2023 06:19 PM 7712
नयी दिल्ली 17 जुलाई (संवाददाता) कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने मई, 2023 में लगभग 20.23 लाख नए कर्मचारी जोड़े हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि इस वर्ष मई में लगभग 24,886 नए संस्थानों को पंजीकृत किया गया और ईएसआईसी के सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है। आंकड़ों के अनुसार देश के युवाओं के लिए ज्यादा नौकरियां उत्पन्न हुई हैं क्योंकि इस माह में कुल 20.23 लाख कर्मचारियों में से, 25 वर्ष आयु समूह वाले 9.40 लाख कर्मचारी नए हैं जो कि जुड़ने वाले कुल कर्मचारियों का 47 प्रतिशत हैं। इसी माह में 3.96 लाख महिला सदस्य भी इसमें शामिल हो चुकी है। इसके अलावा, मई 2023 में कुल 71 ट्रांसजेंडर कर्मचारी ईएसआई योजना के अंतर्गत पंजीकृत हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^