महाभारत और रामायण से प्रेरणा लेते थे गांधीजी
14-Mar-2023 09:53 PM 6387
नयी दिल्ली 14 मार्च (संवाददाता) प्रतिष्ठित साहित्यकार डा. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने कहा है कि रामायण और महाभारत में स्वतंत्रता के प्रेरक तत्व समाहित है‌ और महात्मा गांधी सहित कई स्वतंत्रता सेनानी इन दोनों महाकाव्य से प्रेरणा लेते थे। डॉ. तिवारी ने मंगलवार को यहां साहित्य अकादमी के साहित्योत्सव के चौथे दिन "महाकाव्यों की स्मृतियाँ, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण" विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में उद्घाटन वक्तव्य देते हुए कहा कि महात्मा गाँधी जहाँ रामायण से प्रेरणा लेते थे तो बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय और विपिनचंद्र पाल, गीता से प्रेरणा लेते रहे, जोकि महाभारत का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह और स्वराज जो गाँधीजी के सबसे बड़े शस्त्र थे। वे तुलसीदास की रामचरित मानस से ही उन तक पहुँचते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^