महाकुंभ के जरिये दुनिया जानेगी यूपी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत
26-Dec-2024 07:43 PM 5119
लखनऊ 26 दिसम्बर, (संवाददाता) आस्था के विराट पर्व ‘महाकुंभ 2025’ के जरिये दुनिया भर के श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश की समृद्धशाली धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी जानने का अवसर मिलेगा। प्रदेश का पर्यटन विभाग महाकुंभ-2025 में लगभग पांच एकड़ में उत्तर प्रदेश स्टेट पवेलियन की स्थापना कर रहा है जहां प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों समेत अन्य आकर्षणों की झलक मिल सकेगी। पवेलियन में हस्तशिल्प बाजार और सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई अन्य आयोजन भी होंगे। पवेलियन में लोकप्रिय एवं प्रसिद्ध हस्तशिल्प बाजार सजाई जायेगी। इसके अलावा धार्मिक स्थलों की झांकी भी प्रस्तुत की जायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^