महाकुंभ में दुनिया ने देखी भारतीय सभ्यता और संस्कृति की झलक: अवधेशानंद गिरि
27-Feb-2025 12:57 AM 6820
वाराणसी 26 फरवरी (संवाददाता) जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने बुधवार को कहा कि महाकुंभ के जरिये भारत ने अपनी पुरातन संस्कृति,अनुशासन और सभ्यता की झलक दुनिया के समक्ष प्रस्तुत की है। 45 दिन तक चले महाकुंभ का आज समापन हो गया। महा शिवरात्रि के अवसर पर विश्वनाथ मंदिर में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने पत्रकारों से कहा “ भारत की लगभग आधी आबादी कुंभ में पहुंची। विभिन्न जातियों, धार्मिक मान्यताओं और मतों के लोग यहां एक साथ आए और अनुशासन के साथ त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगायी। दुनिया ने हमारी एकता देखी। दुनिया ने हमारी सभ्यता और संस्कृति की झलक देखी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^