महापुरुषों के संकल्पों एवं सपनोंं को किया जा रहा है साकार : योगी
18-Oct-2022 08:42 PM 8391
देवरिया, 18 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के पथरदेवा में मंगलवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय रविन्द्र किशोर शाही की 40वीं पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार महापुरुषोंं के जीवन आदर्शो और सपनोंं को साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के अन्दर बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्र की भावना को छूने से लोग परहेज करते थे, उस समय स्व रविन्द्र किशोर शाही ने घर-घर राष्ट्रवाद को पहुंचाने का कार्य किया। आज उनके सपने को साकार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह जिला देवरहा बाबा की तपोभूमि है। ऐसे तपस्वी के नाम से देवरिया के मेडिकल कालेज का नाम रखा गया। कुशीनगर, महाराजगंज में मेडिकल कालेज का निर्माण चल रहा है। सिद्धार्थनगर व बस्ती में भी मेडिकल कालेज स्थापित हो चुका है। सरकार का प्रयास है सभी जनपदों में एक-एक मेडिकल कालेज स्थापित हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^