महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
25-Feb-2023 08:32 PM 5542
काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), 25 फरवरी (संवाददाता) हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी मध्य प्रदेश 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में पहुंच गये हैं। शनिवार को यहां खेले गये सेमीफाइनल में हॉकी महाराष्ट्र ने पेनल्टी शूटआउट में हॉकी हरियाणा को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। देविका सेन ने खेल के 18वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करते हुये हॉकी हरियाणा को बढ़त दिलायी। जवाब में, प्लेयर ऑफ द मैच भावना खाड़े ने 43वें मिनट पर हॉकी महाराष्ट्र के लिए बराबरी का गोल दागा। निर्धारित समय की समाप्ति पर खेल 1-1 से बराबरी पर था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^