महाराष्ट्र: दुर्घटना में शिव सैनिक की मौत, तीन घायल
24-Oct-2023 06:36 PM 4947
सांगली, 24 अक्टूबर (संवाददाता) महाराष्ट्र में रत्नागिरी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक शिव सैनिक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ, जब शिवसेना (शिंदे समूह) के कार्यकर्ता कवठे-महांकाल से आजाद मैदान में आयोजित 'दशहरा रैली' में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान, एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार्यकर्ता के वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एक शिवसैनिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^