महाराष्ट्र के दो जिलों में भूकंप के हल्के झटके
17-Jul-2024 08:25 PM 1418
सतारा, 17 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र के सतारा जिले के कोयना बांध क्षेत्र और रत्नागिरी जिले के पोफली क्षेत्र में बुधवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गयी। सूत्रों ने बताया कि आज अपराह्न करीब 03:26 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गयी। भूकंप का केंद्र कोयाना बांध से 13.6 किलोमीटर दूर दर्ज किया गया। भूकंप से जानमाल की हानि की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^