महाराष्ट्र में कोरोना के 114 नये मामले, मुंबई-पुणे में मिले सबसे ज्यादा मरीज
07-Jun-2025 10:03 PM 3498
मुंबई, 07 जून (संवाददाता) महाराष्ट्र में कोविड-19 के 114 नये मामले सामने आए और इसके बाद राज्य में जनवरी से अब तक इस संक्रमण की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 1,276 हो गयी है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस से ग्रसित एक और मरीज की मौत हो गयी, जिससे राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 18 हो गयी। नए मामलों में पुणे में सबसे अधिक 44 संक्रमण (शहर की सीमा के भीतर 42 और ग्रामीण क्षेत्रों में दो) दर्ज किए गये। इसके बाद मुंबई में 37 और मीरा-भयंदर और पनवेल नगर निगम क्षेत्रों में सात-सात मामले दर्ज किए गये। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में नवी मुंबई (4), पिंपरी-चिंचवाड़ (6), कल्याण (3) और ठाणे, सतारा, कोल्हापुर, सांगली, छत्रपति संभाजीनगर और परभणी में एक-एक मामला शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^