महाराष्ट्र में कोरोना के 155 नए मामले
01-May-2022 09:20 AM 1861
औरंगाबाद/मुंबई, 01 मई (AGENCY) महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 155 नए मामले सामने आए हैं और एक मौत हुई है। इसके बाद राज्य में इस संक्रमण से अब तक प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 78,77,732 हो गयी है। वहीं अब तक 1,47,843 लोगों की मौत हुयी है। इस दौरान राज्य में 135 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद राज्य में अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 77,28,891 हो गई। राज्य में की रिकवरी दर घटकर 98.11 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत हो गई। वर्तमान समय में राज्य में कोरोना के 998 मरीज हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^