महाराष्ट्र में कोरोना के 2,813 नये मामले दर्ज
10-Jun-2022 10:10 AM 6232
औरंगाबाद/मुंबई, 10 जून (AGENCY) महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,813 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इस दौरान एक की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई। इन्हीं नये मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,01,628 तक पहुंच गई है और मृतकों का आंकड़ा 1,47,867 है। इस बीच, 1,047 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और इसी के साथ अब तक महामारी से उबर चुके कुल मरीजों की संख्या 77,42,190 हो गई है। राज्य के रिकवरी रेट में उल्लेखनीय रूप से गिरावट दर्ज की गई है, जो 97.98 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है। बुलेटिन में कहा गया, वर्तमान में राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 11,571 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच, औरंगाबाद जिले से चार सक्रिय मरीज सामने आये हैं, इनकी संख्या लातूर में तीन, बीड और ओस्मानाबाद में दो-दो है। इस बीच, महाराठवाड़ा के चार जिलो में कोरोना का कोई मामले सामने नहीं आया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^