महाराष्ट्र में मशीनरी को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभागों में बदलाव
27-Jun-2022 10:23 PM 8806
मुबंई 27 जून (AGENCY) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को गैरहाजिर पांच मंत्री और चार राज्य मंत्रियों के विभागों को अन्य मंत्रियों को देने का निर्णय लिया है ताकि राज्य में भारी बारिश और आपदाओं की स्थिति में कार्य सही ढंग से चल सके। श्री ठाकरे ने यह निर्णय राज्य में हो रही राजनीतिक उठापटक के चलते और कुछ मंत्रियों के शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी गुट में होने के कारण लिया है।आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार के नियम के अनुसार किसी अन्य मंत्री को अनुपस्थिति मंत्री के कार्यो को पूरा करने का निर्देश दे सकते है। बयान के अनुसार संबंधित मंत्रियों और राज्यमंत्रियों से संबंधित विभागों का काम अगले आदेश तक नामित मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को सौंपा जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^