महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने शिन्दे, फडणवीस के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की
16-Sep-2024 09:25 PM 8941
मुंबई 16 सितंबर (संवाददाता) महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने राज्य में धार्मिक तनाव पैदा करने के प्रयास में कर्नाटक में भगवान गणपति के विसर्जन को लेकर कथित तौर पर फर्जी खबरें फैलाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मामला दर्ज करने और कार्रवाई किये जाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से यहां जारी आधिकारिक प्रेस बयान के मुताबिक इस संबंध में कोलाबा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है। बयान में कहा गया है कि 13 सितंबर को हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद ने बिना किसी अनुमति के बेंगलुरु के टाउन हॉल इलाके में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी भगवान गणपति की मूर्ति लेकर चल रहे थे। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते समय बेंगलुरु पुलिस ने सुनिश्चित किया कि मूर्ति को नुकसान न पहुंचे। बाद में पुलिस ने गणपति की मूर्ति की विधिवत पूजा और विसर्जन समारोह आयोजित किया। इस जानकारी को कई तथ्य-जांच वेबसाइटों और राष्ट्रीय समाचार चैनलों द्वारा तथ्य-जांच के माध्यम से सार्वजनिक रूप से सत्यापित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^