महाराष्ट्र: रिश्वत लेने के आरोप में दो लिपिक गिरफ्तार
03-Nov-2023 09:15 AM 7332
कोल्हापुर, 02 नवंबर (संवाददाता) महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने गुरुवार को कोल्हापुर नगर निगम (केएमसी) के गृह-कर विभाग के दो लिपिकों को नए घर के पंजीकरण के लिए 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए शेखर अरुण पाटिल (26) और रोहित विनायक जाधव (32) केएमसी के गृह-कर विभाग में लिपिक हैं। एसीबी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शिकायतकर्ता ने एक नया घर खरीदा और उसके स्वामित्व को पंजीकृत करने के लिए आवेदन किया। उन्होंने लिपिक पाटिल से मुलाकात की जिसने कथित तौर पर 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की। सौदा 3,500 रुपये में तय हुआ जबकि लिपिक जाधव ने भी रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी अधिकारियों को दी। एसीबी ने केएमसी के राजारामपुरी कार्यालय में जाल बिछाया और दोनों लिपिकों को शिकायतकर्ता से 3,500 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^