महाराष्ट्र सरकार एआईएमएलसी को समर्थन देगी-शिंदे
27-Dec-2023 11:32 PM 2952
मुंबई, 27 दिसंबर (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को खानदेश क्षेत्र की साहित्यिक महिमा को बढ़ाने के लिए जलगांव जिले के अमलनेर में आयोजित होने वाले 97वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन (एआईएमएलसी) को पूरा समर्थन देने का वादा किया। श्री शिंदे ने अपने निवास पर अखिल भारतीय मराठी साहित्य महामंडल के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद कहा कि साने गुरुजी की कर्मभूमि में होने वाला मराठी साहित्य सम्मेलन न केवल खानदेश के लिए बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^