महावीर स्वामी के पाँच महाव्रत हमें शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन कराते हैं:शिवराज
03-Apr-2023 06:45 PM 5229
भोपाल, 03 अप्रैल (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महावीर स्वामी के 5 महाव्रत सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह भौतिकता से दग्ध मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दर्शन कराते हैं। महावीर जयंती पर हम उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लें। श्री चौहान अमरकंटक में आचार्य श्री विद्यासागर जी दया पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी ने बताया था कि जो दूसरों को जीते हैं वह वीर और जो स्वयं को जीते वह महावीर होते हैं। स्वयं को जीतने के लिए जितेंद्रिय अर्थात जैन है। इस अर्थ में सभी को जैन बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश की श्रेष्ठ गो-शालाओं, गो-भक्तों और पशु सेवकों को पुरस्कार वितरित किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^