महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं के खातों में अंतरित किए 1000-1000 रुपये
06-Sep-2025 12:00 AM 1118

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान करते हुए प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आर्थिक सहयोग प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आर्थिक मजबूती में सहायक सिद्ध होगा।

 

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^