महिला शक्ति के नाम रहा भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार का दिन
12-Dec-2022 08:18 PM 4799
सवाईमाधोपुर 12 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा ने आज राजस्थान में सवाईमाधोपुर ज़िले में प्रवेश कर लिया और आज यात्रा का दिन महिला शक्ति के नाम रहा। यात्रा बूंदी जिले के बबई तेजाजी महाराज मंदिर से सुबह करीब छह बजे शुरु हुई और बाद में सवाईमाधोपुर जिले में प्रवेश किया। यात्रा में सोमवार को महिलाओं का दिन रखा गया था और यात्रा में महिला शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए सिर्फ़ महिलाएं राहुल गांधी के साथ चलीं। यात्रा के दौरान सवाईमाधोपुर के पीपलवाड़ा तक पदयात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूज़ा समेत हजारों महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यांगना पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने मनमोहन प्रस्तुति भी दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^