महिला सुरक्षा पर सरकारी दावे जीरो: अखिलेश
27-Aug-2024 07:46 PM 5211
लखनऊ 27 अगस्त (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं से जुड़े अपराध बढ़ते जा रहे हैं और सरकार का कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो गया है। श्री यादव ने मंगलवार को जारी बयान में फर्रूखाबाद में दो बच्चियों के शव पेड़ से लटके मिलने की घटना का संज्ञान लेते हुये कहा कि सरकार के सारे दावे फेल हैं। प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिला अपराध के मामले में प्रदेश की स्थिति भयावह है। हर दिन कहीं सामूहिक दुराचार हो रहा है तो कहीं महिलाओं और बच्चियों की हत्या हो रही है। अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^