महिलाओं के लिए सुक्खू की सरकार बनी सूखे की सरकार:भाजपा
28-Jul-2023 11:15 PM 4230
शिमला, 28 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि आज प्रदेश की 22 लाख महिलाएं कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटी की राह तक रही है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी ने शुक्रवार को यहां राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज प्रदेश की 22 लाख महिलाएं कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटी की राह तक रही है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता सुख पाने के लिए प्रदेश की भोली-भाली महिलाओं के साथ धोखा किया है। उन्होनें कहा कि 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की प्रत्येक महिला को 1500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया परन्तु आज उस वादे से मुकर गई है व टाल-मटोल कर अब पहली कैबिनेट से पांच साल तक पहुंच गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^