महिलाओं के लिए व्यापक दृष्टिकोण वाली भाजपा एकमात्र पार्टी : बोम्मई
21-Jan-2023 11:01 PM 1855
तुमकुर 21 जनवरी (संवाददाता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसका महिलाओं को लेकर व्यापक दृष्टिकोण है। श्री बोम्मई शनिवार को तुमकुर में भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका भी बहुत बड़ी है। हमारी बचत की संस्कृति है। यह बचत परिवार की संपत्ति बन जाती है। यह पैसा मुश्किल दिनों में काम आता है। इसलिए हमारे देश में बहुत कम बैंक दिवालिया होते हैं। पश्चिम में बैंकों और घरों में जमा धन के साथ सीधी आर्थिक प्रतिस्पर्धा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^