महिलाओं को सशक्त बनना होगा: आनंदीबेन
30-Nov-2023 11:12 PM 5518
अयोध्या, 30 नवम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कहा कि महिलाओं की तरह पुरुषों को भी सशक्त बनना होगा। जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि डिजीलॉकर पर डिग्रियां अपलोड होने से कोई धोखाधड़ी नहीं हो सकेगी। पहले के समय में लोग पैसा देकर डिग्री बनवा लेते थे लेकिन आज के आधुनिक समय में ऐसा सम्भव नहीं है। छात्र-छात्राएं अब कभी भी अपनी डिग्री डिजीलॉकर से हासिल कर सकते हैं। आज भी महिलाएं आगे हैं इसलिए महिलाओं की तरह पुरुष को भी सशक्त बनना होगा। उन्होंने पदक व उपाधि पाने वाले छात्रों को बधाई दी। नैक मूल्यांकन के दौरान पूरे विश्वविद्यालय परिसर को मिलकर अपने कार्यों को सामने रखना होगाा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^