महिलाओं में गर्भनिरोधक का उपयोग दो वर्ष में 53 से बढ़कर 56 प्रतिशत हुआ
05-Apr-2023 09:48 PM 3930
जयपुर, 05 अप्रैल (संवाददाता) महिलाओं में गर्भनिरोधक का उपयोग वर्ष 2020 में 53 प्रतिशत से वर्ष 2022 में बढ़कर 56 प्रतिशत हो गया है। परिवार नियोजन एवं अन्य प्रमुख स्वास्थ्य संकेतकों के प्रोजेक्ट- परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग फॉर एक्शन (पीएमए) इंडिया की ओर से वर्ष 2022 के सर्वेक्षण के परिणाम बुधवार को एक कार्यशाला में जारी किए गए। पीएमए इंडिया के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगर व आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अनूप खन्ना ने इस सर्वे के कुछ प्रमुख निष्कर्षों को प्रस्तुत करते हुए बताया कि सर्वे में शामिल महिलाओं में गर्भनिरोधक का उपयोग वर्ष 2020 में 53 था जो 2022 में बढ़कर 56 प्रतिशत हो गया है। दीर्घकालीन विधियों को अपनाने वाली महिलाओं में प्रत्येक वर्ष 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि अविवाहित और विवाहित महिलाओं, दोनों के लिए आधुनिक गर्भनिरोधक तरीकों का उपयोग करने वाली महिलाओं का प्रतिशत समय के साथ बढ़ा है, जबकि गर्भनिरोधक की पूरी न की गई आवश्यकता में कमी आई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^