महोबा: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा
09-Nov-2023 06:53 PM 8314
महोबा.09नवम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की एक अदालत ने किशोरी से बलात्कार की चार साल पुरानी घटना में आरोप सिद्ध होने पर दोषी को गुरूवार को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई । अभियोजन अधिकारी अमन सिंह ने बताया कि खन्ना क्षेत्र में हुई उक्त घटना में आरोपी द्वारा किशोरी को फुसला कर भगा ले गया था और कई दिनों तक अपने कब्जे में रखकर बलात्कार का शिकार बनाया गया था। कुछ दिनों उपरांत आरोपी पीड़िता को गांव के पास छोड़ कर भाग गया था। इस प्रकार पीड़िता बाद में जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^