मैनपुरी की करहल सीट पर उपचुनाव में सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर
17-Nov-2024 07:06 PM 5009
मैनपुरी 17 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में प्रदेश भर की नजरें मैनपुरी की करहल सीट पर लगी हुई हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यहां से जीत दर्ज की थी । वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में कन्नौज से सांसद बन जाने के बाद उन्होंने करहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का सारा फोकस जातिगत वोट बैंक पर है। समाजवादी पार्टी से तेज प्रताप यादव चुनाव मैदान में हैं तो भाजपा ने अनुजेश यादव को टिकट दिया है। अनुजेश यादव और तेज प्रताप यादव रिश्तेदार भी हैं। 2019 से पहले तक अनुजेश यादव भी सपा में ही रहे हैं। उनकी पत्नी संध्या यादव 2015 में सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष मैनपुरी भी रह चुकी हैं।करहल विधानसभा से कुल सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा के 3.82 लाख मतदाता 20 नवंबर को इनकी किस्मत का फैसला करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^