मैंने लालू यादव को बनाया था बिहार का मुख्यमंत्री : नीतीश
05-Mar-2025 12:52 AM 7839
पटना, 04 मार्च (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधानसभा में गरजते हुए कहा कि वर्ष 1990 में श्री लालू प्रसाद यादव को उनकी पार्टी के कुछ नेताओं के विरोध के बावजूद उन्होंने ही उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था। श्री कुमार ने मंगलवार को विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि श्री लालू प्रसाद यादव की जाति के ही कुछ नेता उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के खिलाफ थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने श्री यादव को पूरा समर्थन दिया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 1994 में लालू प्रसाद से मतभेद के कारण उन्होंने तब के जनता दल से नाता तोड़ लिया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “राजद ने बिहार में किस तरह का शासन दिया, यह सभी जानते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^