मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया: शिवराज
13-Nov-2023 07:29 PM 6809
भिंड, 13 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि उन्होंने सरकार नहीं परिवार चलाया है। भाजपा की सरकार फिर बनेगी, विकास को गति मिलेगी। प्रत्येक परिवार एक रोजगार मेरा संकल्प, लाडली बहनों को लखपति बनाएंगे। श्री चौहान ने भिंड विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह कुशवाह और अटेर विधानसभा से अरविन्द सिंह भदौरिया के समर्थन में आज शाम चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 18 सालों में यही प्रयास किया है कि अपना परिवार कैसे सुखी रहे और इसीलिए जनता के कल्याण की अनेकों योजनाएं बनाई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहन योजना जिंदगी बदलने की योजना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने लाडली बहनों का अपमान किया है, जिसे वह सहन नहीं करेंगे। टाइगर अभी जिंदा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^