मैटी हत्याकांड में किसी को बख्शा नहीं जाएगा: रिजिजू
23-Dec-2023 10:17 PM 7491
ईटानगर, 23 दिसंबर (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री और अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार तथा सुरक्षा बल पूर्व विधायक युमसेन मैटे हत्या मामले में शामिल पाए गए किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार राष्ट्र और उसके लोगों की सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करती है। श्री रिजिजू ने शनिवार को यहां से लगभग 30 किमी दूर जोटे में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) अरुणाचल प्रदेश में एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं से कहा, “हमने (केंद्र सरकार) मैटी की हत्या को बहुत गंभीरता से लिया है। युमसेन मैटी हत्याकांड में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे कड़ी सजा दी जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^