09-Aug-2023 03:25 PM
7344
कोलकाता, 09 अगस्त (संवाददाता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ पर देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया, “ आज 'भारत छोड़ो आंदोलन' की सालगिरह पर, मैं उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं, जिन्होंने इस महान देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।”
उन्होंने भविष्य में एक स्वस्थ, सुंदर, आशाजनक, एकजुट, सहिष्णु, मजबूत भारत सुनिश्चित करने के लिए सद्भाव और मानवता के उनके महान आदर्शों को बनाए रखने का आह्वान किया और कहा कि भारत का विचार खत्म नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा, “ हम उन बहादुर व्यक्तियों को याद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक ऐतिहासिक अध्याय है। इस आंदोलन ने भारत के संकल्प को मजबूत किया और 1947 में हमारी अंतिम स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया।...////...