मंगोलिया की राजधानी में आग लगने से सात लोगों की मौत
26-Oct-2023 11:21 AM 5815
उलानबटोर, 26 अक्टूबर (संवाददाता) मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में गुरुवार को एक इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। देश की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी है। आपातकालीन एजेंसी ने कहा कि आग उलानबटोर के सोंगिनोखैरखान जिले में स्थानीय समयानुसार 03:50 बजे लगी। एजेंसी ने कहा कि जैसे-जैसे ठंड का मौसम आता है, घरों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोग घर को गर्म रहने के लिए आग जलाते हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^