मंगोलिया में सड़क हादसे में नौ लोगों की जान गयी
27-Jul-2023 03:51 PM 4119
उलानबटोर, 27 जुलाई (संवाददाता) मंगोलिया के दक्षिणी प्रांत उमनुगोवी में बुधवार को एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यातायात पुलिस विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस विभाग ने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब प्रांत के खानखोनगोर सौम (प्रशासनिक उपखंड) के क्षेत्र में एक कार सड़क पर एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने ड्राइवरों से अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^