मन से पढ़े, सपने होंगे साकार : प्रो़ वंदना सिंह
19-Oct-2023 07:21 PM 1635
जौनपुर ,19 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने गुरुवार को प्रेरणा निशुल्क कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों से मुलाकात की, सवालों को पूछा और ब्लैक बोर्ड पर भी पढ़ाया। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रेरणा निशुल्क कोचिंग में अपना योगदान देना बहुत ही नेक काम है, उनकी लगन और मेहनत का असर है कि गांव के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा मन लगाकर पढ़े यही पढ़ाई आपके सपने को साकार करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^