मनप्रीत, सविता ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर दी बधाई
29-Aug-2022 07:54 PM 4760
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (संवाददाता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महिला टीम की कप्तान सविता ने सोमवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती पर उन्हें याद किया और देश को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी। मनप्रीत ने देश को खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ राष्ट्रीय खेल दिवस खुद को स्वस्थ जीवन जीने के महत्व को याद दिलाने का एक शानदार अवसर है। विश्व स्तर पर विभिन्न विषयों में हासिल होने वाली उपलब्धियां बच्चों को सक्रिय जीवन शैली अपनाने और प्रतिस्पर्धी खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^