मानव संसाधन का समुचित उपयोग भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
07-Jun-2024 12:00 AM 1764

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि भारत आज विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचनाएँ, कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, मैन्यूफ़ैक्चरिंग, कृषि सहित समस्त क्षेत्रों में सतत विकास हो रहा है। मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया के माध्यम से हर सेक्टर देश के समस्त क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव संसाधन का समुचित उपयोग देश में आर्थिक क्रांति लाएगा और वर्ष 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभिन्न कंपनियों में चयनित छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^