मणिपुर के क्वाक्टा बम विस्फोट मामले में एक प्रमुख आरोपी गिरफ्तार
01-Oct-2023 10:03 AM 1806
इम्फाल, 30 सितंबर (संवाददाता) मणिपुर पुलिस ने शनिवार को एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा कि उसने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के साथ मिलकर एक संयुक्त खुफिया ऑपरेशन में हाल ही में राज्य के बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा में हुए कार बम विस्फोट मामले (आरसी. संख्या 01/2023/एनआईए) में एक प्रमुख आरोपी को चुराचांदपुर जिले के तोरबुंग क्षेत्र से सेमिनलुन गंगटे नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे म्यांमार और बंगलादेश स्थित चिन-कुकी-मिजो समूह द्वारा रची गई अंतर्राष्ट्रीय साजिश के मामले में गिरफ्तार किया गया है और उसे दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश करने के लिए दिल्ली ले जाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^