मणिपुर की घटना पर राजनीति करना छोड़ झारखंड की विधि व्यवस्था पर चर्चा कराए राज्य सरकार:बाबूलाल मरांडी
31-Jul-2023 05:01 PM 5437
रांची, 31 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार से राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था पर विधानसभा में चर्चा कराने की मांग की। मॉनसून सत्र के दौरान मीडिया से बात करते हुए श्री मरांडी ने मिजोरम की घटना पर सत्ता पक्ष द्वारा चर्चा की मांग पर कहा कि सत्ता पक्ष इस मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कहा है कि केंद्र सरकार मणिपुर पर चर्चा कराने को तैयार है तो फिर झारखंड में इस पर चर्चा की मांग का क्या औचित्य है? श्री मरांडी ने कहा कि आई एन डी ए गठबंधन को राजनीति छोड़ देश के सदन में चर्चा में शामिल होना चाहिए। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में चर्चा ही करानी है तो राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था पर चर्चा होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि राज्य के हालात बद से बदतर होते जा रहे। हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है। राजधानी में भी अपराधियों का साम्राज्य है। अपराधी सरेआम हत्या करने में सफल हो रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^