मणिपुर में 7 फरवरी को चुनाव आयोग का दौरा
03-Feb-2022 11:16 PM 7912
इम्फाल 03 फरवरी (AGENCY) भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए सात फरवरी को मणिपुर का दौरा करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव आयोग वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेगा और इसके साथ ही राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों और प्रवर्तन एजेंसियों की पहचान करेगा। चुनाव आयोग के साथ विचार-विमर्श करने वालों में राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मुख्य चुनाव अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, डीजी असम राइफल्स, जिला चुनाव अधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव अधिसूचना चार फरवरी को जारी की जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^