मणिपुर में शिवसेना का प्रचार अभियान शुरू
13-Feb-2022 08:44 PM 1324
इंफाल 13 फरवरी (AGENCY) शिवसेना के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे मणिपुर में चुनाव प्रचार के लिए रविवार को यहां पहुंचे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री खैरे की यात्रा शिवसेना की क्षेत्रीय पार्टी से राष्ट्रीय पार्टी बनने की महत्वाकांक्षा के अनुरूप है। इसलिए, शिवसेना ने अब रणनीतिक रूप से पूर्वाेत्तर राज्यों पर अपनी नजरें जमा ली हैं, जबकि वह पहले से ही उत्तर प्रदेश, गोवा और पंजाब में जोरदार ढंग से चुनाव प्रचार कर रही है। अपने दौरे के दौरान श्री खैरे आज से 16 फरवरी तक मणिपुर की राजधानी इंफाल में विभिन्न स्थानों पर अभियान, नुक्कड़ सभा और इसी तरह की गतिविधियों में शामिल होंगे। औरंगाबाद सेना के उपाध्यक्ष आनंद तांडुलवाडीकर और नेता विनायक उर्फ ​​गानू पांडे भी श्री खैरे के साथ हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^